गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के दो होनहार युवाओं, संस्कार मिश्रा और दिव्यांश सिंह चौहान ने अपनी उपलब्धियों से जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने उन्हें सम्मानित कर प्रेरित किया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य उनकी मेहनत को सराहना और अन्य युवाओं को प्रेरित करना था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के छोटे से गांव से निकलकर संस्कार मिश्रा ने अपनी कबड्डी प्रतिभा से हरियाणा स्टीलर्स टीम का हिस्सा बनते हुए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में जीत दर्ज की। उसका प्रो कबड्डी लीग में 9 लाख रुपये के बेस प्राइस पर चयन हुआ है। वह छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी टीम के कप्तान है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खेल प्रदर्शन किया है और आगामी दुबई प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहा है। एसपी भावना गुप्ता ने संस्कार की प्रशंसा करते हुए कहा, “संस्कार ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वह जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी सफलता दिखाती है कि छोटे गांवों से भी बड़े सपने सच किए जा सकते हैं।”

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *