छत्तीसगढ़

CG : प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून को, सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार …

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 4 जून गुरुवार को किया गया है। परीक्षा के लिए जीपीएम जिले में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3700 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग, कैलकुलेटर, इयरफोन, धात्विक वस्तुएं तथा किसी भी प्रकार की नकल सामग्री लाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को केवल नीले अथवा काले बॉल पेन की अनुमति होगी। साथ ही परीक्षार्थियों को आधी बाँह वाले सादे एवं हल्के रंग के कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र में हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से अनिवार्य फ्रिस्किंग, मैनुअल पैट-डाउन चेक एवं प्रवेश प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मियों तथा पुरूष परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग पुरूष पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी।

परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, उडऩदस्ता दल, नोडल अधिकारी, पुलिस नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक दल की नियुक्ति की गई है, जो परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचे, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान करें।

प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय कॉलेज पेण्ड्रा, शासकीय पंडित माधव राव सप्रे कॉलेज पेण्ड्रारोड, मिश्री देवी कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला, स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र पेण्ड्रा, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गौरेला (टीकरकला), शासकीय हाई स्कूल गौरेला (मंगली बाजार), स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा-गौरेला, शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा-गौरेला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई-पेण्ड्रा, शासकीय बालक हायर सेकण्डरी स्कूल नवागांव-पेण्ड्रा, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल लालपुर-गौरेला, शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल सकोला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्ष्म शासकीय स्कूल कोटमीकला, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा और शासकीय हाई स्कूल सधवानी शामिल है।

kgnews

Recent Posts

जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल ही जीवन का मुख्य आधार…

30 minutes ago
किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम

किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम

किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन…

58 minutes ago
हाईकोर्ट में नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्कुलर पेश, डॉक्टर ने मानी गलती; याचिका खारिज

हाईकोर्ट में नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्कुलर पेश, डॉक्टर ने मानी गलती; याचिका खारिज

बिलासपुर. संविदा नियुक्त एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियमितीकरण की मांग को लेकर दायर याचिका…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड में; होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड में; होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

भोपाल  एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न रायपुर छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बैठक आज मंत्रालय…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में नकली खाद पर बड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग ने 180 क्विंटल खाद किया जब्त

छत्तीसगढ़ में नकली खाद पर बड़ी कार्रवाई, कृषि विभाग ने 180 क्विंटल खाद किया जब्त

बिलासपुर. अमानक खाद पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर की दुकानों से…

3 hours ago