नए वर्ष पर पाली पुलिस व युवा टीम ने 100 आदिवासी बच्चों को वितरण किए गर्म कपड़े, चेहरे पर आई मुस्कान

 उमरिया

उमरिया- नव वर्ष के अवसर पर पाली पुलिस व जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा निरंतर देश, समाज व विद्यार्थियों के लिए कार्य करते आ रही है। इसी क्रम में बढ़ती ठंड को ध्यान देते हुए पाली नगर के विभिन्न वरिष्ठ जन व अधिकारियों के सहयोग से 100 जरूरतमंद परिवारों, बच्चों, महिला वृद्ध जनों को स्वेटर गर्म कपड़े कंबल शॉल का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे,आरक्षक रेवा शंकर,सामाजिक कार्यकर्ता गौरी अग्रवाल के सहयोग व उपस्थिति में  जरूरतमंद लोगों को स्वेटर कंबल वितरण किया गया।

   टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने कहा कि वस्त्रदान अभियान ठंड आरंभ होते ही शुरू कर दिया गया था। वही जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करके 2025 के पहले दिवस पर जरूरतमंद सभी बच्चे वृद्ध महिलाओं को स्वेटर कंबल सॉल्व ठंड से बचाव हेतु उपहार स्वरूप भेंट किया गया। युवाओं की इस पहल के जिले के वासियों ने काफी सराहना भी की। वितरण के दौरान  हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,वर्षा बर्मन,अनुसूइया दहिया,संजना केवट,खुशबू बर्मन,अनीता रौतेल,दीपिका मरकाम,अंजली सिंह, पूजा बैगा,अंजली सिंह,माधवी कोल,रजनी बैगा, साहिल बैगा व सभी उपस्थित रहे।

पाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी ने युवा टीम की सराहना करते हुए कहा कि ठंड में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है जो जरूरतमंद परिवार व बच्चे हैं उन्हें ठंड से बचाव के वस्त्र दान पहल सराहनीय है हम सभी को आगे जाकर युवाओं इस पहल पर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक गर्म कपड़े पहुंच सके। गर्म कपड़े वितरण करने के उपरांत उपस्थित सभी बच्चों को बिस्कुट व चॉकलेट प्रदान किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: polic

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

2 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

3 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

3 hours ago