उमरिया
उमरिया- नव वर्ष के अवसर पर पाली पुलिस व जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा निरंतर देश, समाज व विद्यार्थियों के लिए कार्य करते आ रही है। इसी क्रम में बढ़ती ठंड को ध्यान देते हुए पाली नगर के विभिन्न वरिष्ठ जन व अधिकारियों के सहयोग से 100 जरूरतमंद परिवारों, बच्चों, महिला वृद्ध जनों को स्वेटर गर्म कपड़े कंबल शॉल का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे,आरक्षक रेवा शंकर,सामाजिक कार्यकर्ता गौरी अग्रवाल के सहयोग व उपस्थिति में जरूरतमंद लोगों को स्वेटर कंबल वितरण किया गया।
टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने कहा कि वस्त्रदान अभियान ठंड आरंभ होते ही शुरू कर दिया गया था। वही जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करके 2025 के पहले दिवस पर जरूरतमंद सभी बच्चे वृद्ध महिलाओं को स्वेटर कंबल सॉल्व ठंड से बचाव हेतु उपहार स्वरूप भेंट किया गया। युवाओं की इस पहल के जिले के वासियों ने काफी सराहना भी की। वितरण के दौरान हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,वर्षा बर्मन,अनुसूइया दहिया,संजना केवट,खुशबू बर्मन,अनीता रौतेल,दीपिका मरकाम,अंजली सिंह, पूजा बैगा,अंजली सिंह,माधवी कोल,रजनी बैगा, साहिल बैगा व सभी उपस्थित रहे।
पाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी ने युवा टीम की सराहना करते हुए कहा कि ठंड में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है जो जरूरतमंद परिवार व बच्चे हैं उन्हें ठंड से बचाव के वस्त्र दान पहल सराहनीय है हम सभी को आगे जाकर युवाओं इस पहल पर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक गर्म कपड़े पहुंच सके। गर्म कपड़े वितरण करने के उपरांत उपस्थित सभी बच्चों को बिस्कुट व चॉकलेट प्रदान किया गया।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…