मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण किया

  • टीम आश्रय तथा क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट श्रीमती सोनाली मल्होत्रा ने भी लगाए पौधे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में अशोक, कचनार और हरसिंगार के पौधे लगाए। प्रश्रय वेलफेयर फाउंडेशन की टीम आश्रय तथा भोपाल की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट श्रीमती सोनाली मल्होत्रा पौध-रोपण में शामिल हुई। इनके साथ सुनंदिता मल्होत्रा और बालक क्रिशव ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता गणेश मालवीय ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।

टीम आश्रय पर्यावरण, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए नुक्कड़ नाटकों और अन्य गतिविधियों से जागरूकता कार्यक्रम संचालित करती है। टीम के सदस्यों द्वारा अपनी आयु के वर्षों की संख्या में पौध-रोपण करने का अभियान चलाया जा रहा है। टीम की सुसाक्षी मिश्रा, सुश्रुति चौरसिया, सुअदिति सोनी, सुमानसी तिवारी, प्रियांशु खेमरिया और निर्वेश शुक्ला भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

श्रीमती सोनाली मल्होत्रा स्कूली बच्चों को न्यूट्रिशन के महत्व पर जानकारी देने और उन्हें पोषक खान-पान और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने गतिविधियाँ संचालित कर रही हैं। सुनंदिता मल्होत्रा ऑनलाइन बैंकिंग व्यवस्था में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में युवाओं को जागरूक करने की दिशा में सक्रिय हैं। पौध-रोपण में शामिल बालक क्रिशव अपनी कॉलोनीवासियों के साथ स्वच्छता और पौध-रोपण गतिविधियों में निरंतर भाग लेते हैं।

जन्म-दिवस पर पौध-रोपण के लिए आए गणेश मालवीय के साथ सर्वअभिषेक पांडे, प्रिंस पाठक, अमित सोनी, कृष्णा और राशिद ने भी पौधे लगाए।

 

See also  सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *