खैरागढ़। जिला मुख्यालय से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित ग्राम अवेली स्थित एक गोदाम में बीती रात आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। आग की वजह से गोदाम में रखा कृषि उपयोगी सामान, जैसे बीज, खाद और कृषि उपकरण आदि पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं। आज सुबह गांव वालों ने जब गोदाम में आग देखी तब उन्होंने तत्काल जिला मुख्यालय संपर्क कर दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, गोदाम में सिचाईं करने के लिए प्लास्टिक के पाइप और उर्वरक भी रखे थे, जिसकी वजह से आग और भड़क गई। गोदाम से उठता काले धुँवे के गुब्बार को देख आसपास के सभी लोग सहम गए। गोदाम के मालिक लीलाराम देवांगन ने बताया कि अंदर लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया।
बता दें कि गोदाम में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन फिलहाल घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। बहरहाल, स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और आग से प्रभावित परिवार को उचित सहायता का आश्वासन दिया है।
रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…
रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…
भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…