छत्तीसगढ़

CG : सड़क किनारे मिली युवक की खून से सनी लाश, फैली सनसनी

कोरबा। जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत डेंगूरडीह गांव के पास सड़क किनारे स्थित बस स्टैंड होटल के पास एक शख्स की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कई धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी भूषण एक्का सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक की शिनाख्त राम कुमार राठिया (उम्र 45 साल) के रूप में हुई है, जो कि डेंगूरडीह का रहने वाला था। मौके पर मामले की

जांच के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है। पुलिस की पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि राम कुमार की शादी को 22 साल हो चुके थे और वह मजदूरी का काम करता था। राम कुमार की पहली पत्नी अंगूरी बाई किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भागकर शादी कर चुकी थी। उसका एक लड़का भी है, जो अपने पिता के साथ रहता था। आसपास के लोगों ने राम कुमार को आखिरी बार शुक्रवार की शाम सड़क किनारे होटल के पास घूमते हुए देखा था। जहां कुछ देर बाद उसकी खून से सनी लाश मिली। घटना कब, कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई, यह आसपास के किसी व्यक्ति को पता नहीं है।

kgnews

Recent Posts

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

2 minutes ago
CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

कोरबा। जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू…

10 minutes ago
CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल के फोन- पे से 2 लाख रुपए निकाल…

17 minutes ago
CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में उस समय सनसनी फैल…

19 minutes ago
CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

रायपुर। देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू…

23 minutes ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

रायगढ़। ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला…

32 minutes ago