रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल के फोन- पे से 2 लाख रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की। गोकुल नगर रावांभाठा निवासी रिखिराम साहू 44 का मोबाइल 19 मई को गुम गया था। इसके फोन पे से अज्ञात व्यक्ति ने बीते 25 दिनों में किसी दिन 2 लाख 4996 रूपए निकाल लिया। कल रात रिखिराम की रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने धारा 318-4 का मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़े राजधानी में एक बार फिर घर का सपना दिखाकर 3.53 करोड़ की ठगी कर ली गई है। बिल्डर का नाम मोहित सोलंकी है, जिसने सरकारी नौकरी से रिटायर बुजुर्गों, प्राइवेट नौकरी करने वाले युवा और महिलाओं से जीवनभर की कमाई तो ली, लेकिन पिछले दो साल से न तो मकान बनाकर दिया और न ही लोगों की रकम वापस की। परेशान लोग पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और रेरा दफ्तर के कई चक्कर काट चुके हैं। करीब दो साल के बाद बिल्डर मोहित सोलंकी और उसके पिता गुलाब सोलंकी पर शुक्रवार को तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। दोनों अभी फरार हैं।
भास्कर की पड़ताल में पता चला कि भवन निर्माण कंपनी यूके कॉन्सेप्ट डिजाइनर विजियासन देवी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनर प्राइवेट लिमिटेड का मैग्नेटो शॉपिंग मॉल में 441 नंबर की दुकान में आफिस था। कंपनी का प्रोपराइटर मोहित सोलंकी है। उसकी पहचान टैगोर नगर में रहने वाले कुशल बुरड़ से थी। कुशल की धरमपुरा वीआईपी रोड में 0.910 हेक्टेयर जमीन है। उसने मोहित के साथ एग्रीमेंट किया कि वो इस जमीन पर मकान बनाकर देगा। 16 जुलाई 2022 को इसका एग्रीमेंट भी हुआ।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू…
रायपुर । राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा…
गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…
राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका…
जशपुरनगर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के…
कोरिया। ‘खून की हर बूंद किसी न किसी के लिए सांस के समान है‘ और…