कलेक्टर ने छठ पूजा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रीवा
रीवा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ माता की पूजा का पर्व मनाते हैं। छठ पूजा के लिए बीहर नदी के बाबा घाट में विशेष प्रबंध किए गए हैं। नगर निगम द्वारा घाटों की साफ-सफाई कराकर श्रद्धालुओं के छठ पूजा के लिए विभिन्न सुविधाएं दी गई हैं। कलेक्टर मनोज पुष्प ने विभिन्न घाटों का भ्रमण कर छठ पूजा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छठ माता की पूजा का चार दिवसीय कार्यक्रम वर्तमान में जारी है।

लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन आज श्रद्धालु खरना कर रहे हैं। इस दिन दिनभर के उपवास के बाद शाम को निर्जला व्रत तोड़ा जाता है और फिर अगले 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया जाता है। छठ पूजा के तीसरे दिन कल भक्त गहरे पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा, कार्यपालन यंत्री नगर निगम एसके चतुर्वेदी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  ब्रेन-डेड मरीज के अंगदान ने बचाईं 3 जिंदगियां, AIIMS भोपाल में सफल हुआ 30वां किडनी ट्रांसप्लांट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *