अभिनेता संजय दत्त के घर पहुंचे बागेश्वर बाबा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा; देखें

मुंबई

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री के शिष्य हैं। बाबा बागेश्वर के नाम से पहचाने जाने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में संजय दत्त के घर की विजिट की है। यहां पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री ने बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त से मुलाकात की। संजय दत्त ने खुद इसकी फोटो शेयर कर जानकारी दी है। संजय दत्त ने धीरेंद्र शास्त्री के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ये मेरे लिए एक सौभाग्य की बात रही कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का मेरे घर आगमन हुआ। गुरुजी के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया। मेरे और मेरे परिवार को आर्शीवाद देने वाले धीरेंद्र शास्त्री मेरे परिवार के सदस्य और भाई जैसे हैं।'

बागेश्वर बाबा की पदयात्रा में भी शामिल हुए थे संजय दत्त

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भगवान में काफी आस्था रखते हैं। संजय दत्त का बागेश्वर धाम से भी गहरा नाता है। बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री के साथ संजय दत्त की अच्छी दोस्ती भी है। बीते साल 25 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा  निकाली थी। इस पदयात्रा में भी संजय दत्त हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस पदयात्रा में संजय दत्त ने साधारण श्रद्धालुओं के साथ सड़क पर चाय की चुस्की भी ली थी। साथ ही बागेश्वर बाबा के साथ इस यात्रा में शामिल होकर गौरव बढ़ाया था।

धीरेंद्र शास्त्री की जमकर तारीफ की

संजय दत्त ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में हिस्सा लेने के बाद इंडिया टीवी से भी एक्सक्लूसिव बातचीत की थी। जिसमें संजय दत्त ने कहा था कि 'बाबा बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। मैं इन्हें अपने परिवार के सदस्य और भाई की तरह मानता हूं। बाबा देश से जातपात हटाने के लिए संदेश दे रहे हैं। मैं इसे आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करूंगा। भारत को एक करने के लिए कुछ करना मंजूर रहता है।' बाबा बागेश्वर की इस यात्रा में संजय दत्त के साथ खली भी शामिल हुए थे। इस यात्रा में लोगों का लंबा हुजूम देखने को मिला था। अब संजय दत्त एक बार फिर अपने बाबा से मिलकर काफी खुश हैं।

 संजय दत्त भी आ चुके बागेश्वरधाम
बता दें की फिल्म अभिनेता संजय दत्त छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम पीठ बागेश्वर बालाजी के अनन्य भक्त हैं और बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भी भक्त हैं। इसके पहले भी संजय दत्त बागेश्वर धाम आ चुके हैं।

सनातन हिन्दू यात्रा में भी हुए थे शामिल

इतना ही नहीं हाल ही में बाबा बागेश्वर द्वारा निकाली गई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भी अभिनेता संजय दत्त शामिल होने पहुंचे थे और बाबा के साथ पैदल यात्रा की थी। वह मुंबई से सीधे खजुराहो प्लेन से पहुंचे और फिर बाय रोड बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा बागेश्वर के साथ सनातन हिंदू पदयात्रा में पैदल यात्रा की थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…

54 minutes ago
मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

1 hour ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

1 hour ago
सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

10 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

11 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

11 hours ago