छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजनाः गड़बड़ी करने वाले इन लोगों के नाम कटे…

रायपुर. प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर इस योजना का लाभ उठाने का मामला उजागर होने के बाद अब फर्जी नाम से आवेदन करने वाले लोगों के नाम काटे गए है.

जैसे ही फर्जी आवेदन करने वालों की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पर्यवेक्षक को हुई तो आनन-फानन में इनके बैंक खाते को होल्ड करने के लिए आवेदन दिया गया है. साथ ही जिसके खाते में यह राशि जा रही है उसका पता लगाया जा रहा है. पूरा मामला बिलासपुर के कोटा ब्लॉक का है.

जानकारी के मुताबिक कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहली में 6 ऐसी महिलाओं के नाम सामने आए हैं जो फर्जी तरीके से सत्यापन कराकर योजना का अनुचित लाभ ले रही हैं. इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पर्यवेक्षक की बड़ी लापरवाही सामने आई है. कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहली में तीन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा है.

ग्राम पंचायत मोहली में तीन आंगनबाड़ी केंद्र मोहली, बगबुड व घोसर्रापारा हैं. इन केंद्रों में जब महतारी बंदन योजना का आवेदन डाला गया तो किसी ने फर्जी आवेदन जमा कर दिया जिसका बिना परीक्षण किए पर्यवेक्षक ने सत्यापन भी कर दिया. प्रत्येक आवेदनों के परीक्षण व सत्यापन का दायित्व ग्राम स्तर पर बनाई गई समिति जिसमें ग्राम प्रभारी, वार्ड प्रभारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किया जाना था. इसके उपरांत पोर्टल में अंकित दस्तावेजों का परीक्षण प्रथम सत्यापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा और द्वितीय सत्यापन पर्यवेक्षक के द्वारा किया गया था. इस प्रकरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व पर्यवेक्षक ने बिना तथ्यों की जांच परख आवेदन को सत्यापित कर दिया. जिसके कारण इस फर्जी नाम वाले हितग्राहियों को उनके आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के रूप में राशि का भुगतान हुआ है.

इन फर्जी नाम में जा रही राशि

आंगनबाड़ी केंद्र मोहली में मानकी पति रामायण आवेदन क्रमांक एमवीवाय 003794587, सुषमा पति मोहन आवेदन क्रमांक एमवीवाय 004188042, आंगनबाड़ी केंद्र बगबुड में सीता बाई पति जीत सिंह आवेदन क्रमांक एमवीवाय 002897814, राम बाई पति देवलाल आवेदन क्रमांक एमवीवाय 002907274, सोनमति पति सोनऊ आवेदन क्रमांक एमवीवाय 003203335, आंगनबाड़ी केंद्र घोसर्रापारा में माया पति शिवकुमार आवेदन क्रमांक एमवीवाय 002893420 के फर्जी नाम से महतारी वंदन योजना का आवेदन किया गया है. हालांकि इन सबका आवेदन खारिज कर अब इस मामले में जांच शुरू हो गई है.

kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

6 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

6 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

6 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

6 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

6 hours ago