दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया, जिससे प्लांट में अफरातफरी का माहौल है. ब्लास्ट फर्नेस-5 में ब्लास्ट होने की वजह से हॉट मेटल बाहर बह गया. घटना के बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है. आग को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. इस ब्लास्ट के कारण केबल जलकर राख हो गया है.
बताया जा रहा है कि लीकेज की शिकायत के चलते ब्लास्ट फर्नेस 5 को बंद करने की तैयारी थी. शट डाउन लेकर इसे कैपिटल रिपेयर में लिया जाना था. इससे पहले ही हादसा हो गया. फर्नेस के नीचे का हिस्सा फटने की वजह से दहकता हुआ हॉट मेटल बाहर छटक गया, जिससे हड़कंप मच गई है. भयानक स्थिति को कंट्रोल में करने की कोशिश की जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि हॉट मेटल बाहर आने की वजह से भीषण आग लगी. आग को नियंत्रित करने के लिए बीएसपी के दमकल विभाग की टीम जुटी हुई है. वहीं हादसे का कारण अब तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है. स्थिति को नियंत्रित करने के बाद बीएसपी प्रबंधन उच्च स्तरीय जांच की जाएगी.
भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…
डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…