सद्भावना दिवस के अवसर पर रन फार यूनिटी दौड़ का हुआ आयोजन

कलेक्टर ने दिलाई एकता दिवस की  शपथ
सिंगरौली

सद्भावना दिवस के अवसर पर आज राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से प्रातः 7 बजे रन फार यूनिटी दौड़ का सुभारम्भ देवसर विधान सभा के विधयाक सुभाष राम चरित्र वर्मा नगर निगम के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधिकक्षक श्री वीरेंदर कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया।   विदित हो कि पूरे देश में सरदार वल्लभ भाई पटेली के जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रन फार यूनिट का आयोजन किया गया।

रन फार यूनिटी दौड़ में विधायक ,नगर निगम के अध्यक्ष , कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक के द्वारा दौड़ में शामिल होकर लोगो का उत्साह वर्धन किया गया। साथ ही दौड़ में जिले के सभी विभागों के अधिकारीगण पुलिस विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण महाविद्यालय एवं  हाई स्कूलों के छात्रो  सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण जन अभियान परिषद् के वालिन्टियरो के द्वारा रन फार यूनिटी दौड़ में अपनी सहभागिता की गई।

See also  मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *