चांचौड़ा दुष्कर्म : एक और आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

गुना
 गुना (Guna) जिले के चांचौड़ा में सामूहिक दुष्कर्म के एक और आरोपी के घर प्रशासन का बुलडोजर चलाया जा रहा है। आरोपी संजू माली के घर को जेसीबी से लगभग ध्वस्त कर दिया गया है। चांचौड़ा के बस स्टैण्ड पर स्थित मकान पर यह कार्रवाई की जा रही है।

गुना जिले के अपर कलेक्टर आदित्य सिंह और प्रभारी एसपी विनोद कुमार सिंह तौके पर पहुंच चुके हैं। पीड़िता को अगवा करने में संजू माली की अहम भूमिका बताई जा रही है। इससे पहले रविवार को जिला प्रशासन ने मामले के 3 आरोपियों का घर जेसीबी से तोड़ दिया था। आपको बता दें कि चांचौड़ा सामूहिक दुष्कर्म मामले में अभी भी 2 आरोपी फरार हैं, जबकि 5 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी की जा चुकी है।

See also  गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गुरु पूजन और प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, डॉ. उमाशंकर पचौरी ने बताया गुरु का महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *