मंत्रालय में हुआ मध्यप्रदेश गान एवं वंदे-मातरम गायन

भोपाल

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश गान, राष्ट्रगीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्रगान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। मंत्रालय एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा राष्ट्र-गीतों की प्रस्तुति भी की गयी।

वंदे-मातरम गायन में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग,  मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव शैलेंद्र सिंह, विनोद कुमार, एस.एन.मिश्र, जे.एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव मनीष सिंह, श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी सहित मंत्रालय, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

See also  हमारी आध्यात्मिक शक्ति भारत को विश्वगुरू बनने की ताकत देती है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *