ग्रामीण आयोजना पर राष्ट्रीय सम्मेलन 3-4 नवम्बर को

  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिसोदिया करेंगे शुभारंभ

भोपाल

स्वामित्व एवं रूरल प्लानिंग (ग्रामीण आयोजना) विषय पर दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में 3 एवं 4 नवम्बर को किया जायेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया 3 नवम्बर को प्रात: 10 बजे शुभारंभ करेंगे। कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

कॉन्फ्रेंस दो सत्र में होगी, जिसमें स्वामित्व योजना और ग्रामीण आयोजना विषय पर व्याख्यान, विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें, समूह विमर्श, प्रश्नोत्तर-सत्र, खुली चर्चा आदि होंगे। समापन-सत्र 4 नवम्बर को अपरान्ह 3.30 से 4 बजे तक होगा।

 

See also  विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : राज्य मंत्री गौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *