CG : कपड़ा चोर दंपति अरेस्ट, नए पोशाक पहनना पड़ा भारी

जांजगीर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले दंपती ने पहले एसडीओ के सूने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़ा और आलमारी में रखे जेवर, कपड़े सहित अन्य सामानों की चोरी की, इधर चोरी के सप्ताह भर बाद आरोपी चोरी के कपड़े पहन घूम रहे थे। पहचान होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जांजगीर के हसदेव विहार कालोनी में हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ डीएन खलखो का मकान है, य​हां उनका परिवार रहता है। ​िक्रसमस पर वे अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के सा​​थ गृहग्राम अ​म्बिकापुर चले गए।

इसी बीच अज्ञात चोर उनके सूने मकान में पहुंचे और पीछे का दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर रखे समानों की चोरी कर ले गए। 4 जनवरी वह परिवार के साथ घर वापस लौटे तो घर के बगल का दरवाजा टूटा ​था, वहीं कमरे के अंदर रखी अलमारी का सामान बिखरा था। एसडीओ ने कॉलोनी के अटल आवास में रहने वाले ओमप्रकाश पर शंका ​जाहिर भी की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही ओमप्रकाश करियारे (49 साल) और जामबाई करियारे (42 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उन्होंने सूने मकान में चोरी करने की बात कबूल की।

See also  CG : छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *