रीवा रेमकी को निगम आयुक्त का अल्टीमेटम, कार्य में सुधार नहीं हुआ तो निरस्त होगा अनुबंध

रीवा
नगर पालिक निगम आयुक्त मृणाल मीना द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार जनता को मिल रही सुविधाओं के संबंध में समीक्षा की जा रही है, उनके द्वारा लापरवाही करने वालो पर ठोस कार्यवाही भी जा रही है। इसी क्रम में निगम आयुक्त मृणाल मीना द्वारा कचरा उठाव कर रही रेमकी कंपनी को कार्य में लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि कार्य में लापरवाही नहीं बंद की जाती है तो अनुबंध के प्रवधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। लापरवाही पर अनुबंध भी निरस्त किया जा सकता है।

जारी नोटिस में निगम आयुक्त ने कहा है कि रेमकी कंपनी के वाहन आए दिन सेवा के दौरान ही बिगड़ रहे हैं, जिनका मेंटीनेंस कराने में भी समय लगता है व कईयों के मेंटीनेंस नहीं होने से वार्ड में कचरा उठाव ठीक से नहीं हो पा रहा है, आए दिनजनता की शिकायतें उन तक पहुंच रही है, रेमकी के वाहन इतने कंडम हैं कि कही भी उनका गेट अचानक से खुल जाता है, बुधवार को रेमकी कंपनी के कचरा वाहन क्रमांक एमपी 17 जी 2842 का गेट मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा क्षेत्र में खुल गया, जिससे नगर निगम के पीआरओ सुरेन्द्र सिंह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बार-बार निर्देश के बाद भी कंपनी द्वारा वाहन नहीं बदले जा रहे हैं व कार्य में लापरवाही की जा रही है।

स्थानीय स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों को कार्य में सुधार के लिए बार-बार नोटिस दिया गया लेकिन अपेक्षाकृत कोई सुधार नहीं किया गया। निगम आयुक्त ने कंपनी को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द कंपनी ऐसे कंडम वाहनों को बदले नहीं तो अनुबंध के वर्णित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

See also  प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को गहराई से समझने के लिये उन्हें उज्जैन के सांदिपनी आश्रम अवश्य आना चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *