नरेन्द्र मोदी विचार मंच द्वारा स्थानीय समिति बनाकर छेड़ेंगी आंदोलन

उमरिया
नौरौजाबाद रेलवे स्टेशन में कोरोना काल से पहले की सभी सवारी गाड़ियों के ठहराव को लेकर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण तिवारी की अगुवाई मे क्षेत्र की समस्त जनता के सहयोग से लोकसभा चुनाव के पूर्व नौरोजाबाद में सवारी गाड़ियों को लेकर आंदोलन छेड़ा गया था , जिसकी  मांग के अनुरूप उत्कल एक्सप्रेस और चिरमिरी रीवा सवारी गाड़ियों का ठहराव दिया गया था , जबकि आंदोलन कारियों की मांग में शामिल पहले से रीवा बिलासपुर और भोपाल बिलासपुर सवारी गाड़ियों के ठहराव एवं अन्य मागो  को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है । विदित होवे कि उक्त दोनो सवारी गाड़ियों का ठहराव व अन्य मांग अपने प्रारंभ काल से ही चला आ रहा था , जिसे कोरोना काल में बन्द कर दिया गया । वर्षों से नौरोजाबाद में रूक रही सवारी गाड़ियों को कोरोना के नाम पर बंद कर रेल प्रशासन  ने इनके ठहराव के आदेश जारी करना भूल गए ।  
विदित होवे केन्द्र की भाजपा सरकार जन सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुए आवागमन को सुगम और सुलभ बनाने के लिए नित नयी सवारी गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है लेकिन उन सवारी गाड़ियों का बेहतर उपयोग  दो मिनट के ठहराव न होने के कारण लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है । नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण तिवारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रेल प्रशासन व्दारा नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन की लगातार उपेक्षा कर रही है , वर्षों से लंबित मांगों पर कार्यवाही न कर रेल प्रशासन ने नागरिकों की आवाज को दबाने का काम कर रही है , जिससे  स्थानीय नागरिकों में इस कार्य शैली के विरोध में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अगुवाई में शुरू हुआ आंदोलन अब नये रणनीति के तहत रेल रोको संघर्ष समिति बनाकर अपनी मांगों को बुलंद करेंगी ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी, चार सवारी करना पड़ा महंगा, 4 हजार का कटा चालान …

CG : सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी, चार सवारी करना पड़ा महंगा, 4 हजार का कटा चालान …

रायपुर। शहर की पुलिस ने स्टंटबाजी मामले में चालानी कार्रवाई की है, समाचार पत्र में…

3 minutes ago
*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर* 

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर*

*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…

46 minutes ago
MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

भोपाल  मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…

1 hour ago
23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे,  आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…

1 hour ago
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…

1 hour ago
CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…

1 hour ago