छत्तीसगढ़

CG : सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी, चार सवारी करना पड़ा महंगा, 4 हजार का कटा चालान …

रायपुर। शहर की पुलिस ने स्टंटबाजी मामले में चालानी कार्रवाई की है, समाचार पत्र में प्रकाशित एक छायाचित्र के माध्यम से यह संज्ञान में आया कि चार युवक एक दोपहिया वाहन पर चार सवारी बैठाकर सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉक्टर अर्चना झा के निर्देशानुसार संबंधित युवकों को यातायात कार्यालय, रायपुर बुलाकर पूछताछ एवं सत्यापन किया गया। जांच के उपरांत संबंधित युवकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 एवं 128/194(सी) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल ₹4,500 का चालान किया गया।

कार्रवाई के दौरान युवकों एवं उनके अभिभावकों को सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली गंभीर सड़क दुर्घटनाओं एवं संभावित जनहानि के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर नियमानुसार और अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस, कमिश्नरेट रायपुर आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं अभिभावकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं, स्टंटबाजी एवं लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन से बचें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। आपकी सतर्कता एवं जिम्मेदारी ही सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटना-मुक्त यातायात व्यवस्था की आधारशिला है।

kgnews

Recent Posts

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

24 minutes ago
CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

31 minutes ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

35 minutes ago
CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

रायपुर। अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह…

35 minutes ago
CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

45 minutes ago
मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

भोपाल   मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS)…

51 minutes ago