CG : कुसुम फैक्ट्री हादसे का, NDRF टीम भी चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

मुंगेली। जिले के रामबोड़ गांव स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में गुरुवार को हुए हादसा का लाइव वीडियो सामने आया है. दोपहर 1 बजकर 6 मिनट में हुए हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है. इसके साथ ही वीडियो में साइलो में दबे मजदूर को बाहर निकाला जा रहा है. इस बीच हादसे के दूसरे दिन याने आज भी मौके से साइलो को हटाने का काम जारी है. रायपुर और भिलाई से साइलो को उठाने के लिए तीन बड़ी क्रेन मशीन बुलाई गई है. कलेक्टर राहुल देव, एसपी भोजराज पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय रेस्क्यू पर नजर रखे हुए हैं. मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ जिला प्रशासन की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है. आशंका है कि साइलो के नीचे 4-5 मजदूर दबे होंगे.

बता दें कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने दो मजदूरों अवधेश कश्यप और जयंत साहू को लापता बताया है. वहीं एक घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है. इसके साथ ही उन्होंने उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं.

See also  दुर्ग में पिकअप से मिले ₹4 करोड़ कैश, चेकिंग के दौरान सीक्रेट चेंबर से बरामद हुई रकम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *