CG : IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ का जवान घायल

बीजापुर । बीजापुर थाना क्षेत्र के महादेव घाट कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान राकेश कुल्लों शनिवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश झारखंड के गुमला जिले के रानाडीह थाना क्षेत्र के कब्जा गांव के रहने वाले हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के अनुसार, शनिवार सुबह सीआरपीएफ 196 वाहिनी की एक टीम महादेव घाट से जंगल की ओर एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान जवान का पैर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे तेज धमाका हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जवान की हालत गंभीर, रायपुर रेफर की तैयारी

विस्फोट में जवान के पैर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को पहले जिला अस्पताल बीजापुर में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सुरक्षाबलों ने घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों की सतर्कता और बढ़ा दी गई है, ताकि नक्सलियों की किसी भी गतिविधि को रोका जा सके।

See also  जनजातीय विभाग की बड़ी पहल: प्रदेश में वर्ष 2027 तक नए स्वरूप में 450 आश्रम-छात्रावास बनकर होंगे तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *