खंडवा में हनुमान जी की प्रतिमा और शिवलिंग को किया खंडित,आरोपी हिरासत में

खंडवा

खंडवा के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मामला रामनगर स्थित शिवराज नगर में चीराखदान मल्टी का है। यहां हनुमान मंदिर में हनुमान जी और शिवलिंग को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। लोग आज सुबह दर्शन करने पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक सेवादार को हिरासत में लिया। जो कि नशे की हालात में मिला है। वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

हिंदू संगठन बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मूर्तियों के खंडित फोटो वायरल कर दिए थे। रामनगर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष नावड़े ने बताया कि पुलिस मौके पर है। जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

See also  मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *