धार्मिक नगरों में शराब दुकानें बंद की घोषणा महेश्वर से हो सकती है, कैबिनेट बैठक से पहले अटकलें तेज

भोपाल
 प्रदेश के धार्मिक नगरों में सरकार आगामी वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल 2025 से शराब दुकानें बंद करेगी। यह प्रविधान नई आबकारी नीति में किया जा रहा है। सरकार अपने इस कदम की घोषणा 24 जनवरी को महेश्वर में होने वाली कैबिनेट बैठक में कर सकती है।

महेश्वर भी धार्मिक नगरी है और यहां भी शराब दुकानें नगरीय सीमा में बंद होंगी। कैबिनेट बैठक से पहले हुई बैठक में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के इस निर्णय का स्वागत किया।

कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात

बैठक प्रारंभ होने से पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि धार्मिक नगरों से शराब दुकानें बंद करने का निर्णय प्रशंसनीय है। हम सनातनवंशी और नर्मदांचलवासी हैं। इसका स्वागत करते हैं। वहीं, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस कदम को समाज हित में बताया।

उल्लेखनीय है कि साधु-संतों ने मुख्यमंत्री से धार्मिक नगरों में शराब दुकानें बंद करने की मांग की थी, जिस पर पिछले दिनों उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए नई नीति में प्रविधान करने की बात कही।

र्यटन नगर महेश्वर में 24 जनवरी को महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सोमवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजवाड़ा हेरिटेज होटल, अहिल्या घाट और नर्मदा रिट्रीट होटल का दौरा कर

सीएम मां नर्मदा का पूजन करेंगे

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित सभी कैबिनेट मंत्री अहिल्या घाट पर पूजन और आरती करेंगे। इसके बाद ऐतिहासिक अष्ट पहलू की सीढ़ियों के सामने पूरी कैबिनेट की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी। कैबिनेट की मुख्य बैठक नर्मदा रिट्रीट होटल में विशेष रूप से तैयार किए गए डोम में आयोजित की जाएगी।

See also  प्रदेश में आज एक लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों और विभागीय संस्थाओं में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

24 जनवरी को किला घाट बंद रहेगा

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 24 जनवरी को किला घाट को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा। हालांकि, जैसे ही कैबिनेट मंडल का कार्यक्रम समाप्त होगा, किला घाट को आम जनता, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह बैठक महेश्वर के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह पहली बार है जब पूरी कैबिनेट इस ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी में एकत्र होगी।

आबकारी नीति का प्रारूप तैयार

सूत्रों का कहना है कि आबकारी नीति का प्रारूप तैयार हो चुका है। मंत्रिमंडलीय समिति में इस पर विचार हो चुका है। महेश्वर में 24 जनवरी को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित की गई है। संभावना जताई जा रही है कि वहीं नीति को मंजूरी देकर घोषणा की जा सकती है।

वहीं, कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अहाते का विकल्प मिनी बार के रूप में लाया जा सकता है। यह शराब दुकान से 100 मीटर के दायरे में ही होंगे। इसके लिए लाइसेंस लेना होगा। अवैध बिक्री रोकन पर रहेगा विशेष ध्यान- उधर, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक नगरों से शराब दुकानें बंद करने के बाद अवैध शराब न बिके, इस पर विशेष ध्यान देना होगा।

अवैध गतिविधियों नजर रखेगी पुलिस

आबकारी के साथ-साथ पुलिस के अमले को भी मुस्तैदी दिखानी पड़ेगी। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए शराब के मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी और सख्ती भी होगी।

सीएम के स्वागत में लगाया बैनर पुलिस ने फाड़ा

See also  मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों और गांवों का सफर होगा आसान, डिजिटल टिकटिंग से यात्रियों को राहत

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के लिए अहमदपुर चौराहा पर आकाश यादव द्वारा बनाए गए मंच पर लगे बैनर पोस्टर को पुलिस ने रोड शो से पहले फाड़ दिया और आकाश यादव को पकड़कर थाने ले गई। इस पर उनके समर्थकों ने सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *