खैरागढ़. ओवर नाइट स्टडी या अन्य बहाने बनाकर नाइट लाइफ एंजॉय करने वालों के लिए बुरी खबर है. शहर में देर रात बिना वजह घूमने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बीती रात कुछ आवारा युवकों को पकड़कर ऐसा सबक सिखाया गया, जिसे वे ताउम्र याद रखेंगे.
पुलिस ने ईतवारी बाजार में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे कुछ युवकों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान न तो उनके पास ठोस जवाब थे और न ही परिवार को कोई जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाया और उनके सामने ही युवाओं से सामुदायिक सेवा के तहत अस्पताल परिसर की सफाई कराई.

जांच में पता चला कि ये युवक पढ़ाई छोड़कर रात में अड्डेबाजी करते थे. पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये दोबारा इस तरह की हरकत करते पाए गए तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. पुलिस ने आम जनता को अलर्ट करते हुए कहा है कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें. उनके दोस्तों और रात्रि गतिविधियों की जानकारी रखें. देर रात अनावश्यक घूमने वालों पर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. खैरागढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के युवाओं में हड़कंप मच गया है. कई माता-पिता भी इस कदम की सराहना कर रहे हैं. वहीं पुलिस का मानना है कि ऐसे अभियानों से न केवल अपराधों में कमी आएगी, बल्कि समाज में जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ेगा.
राजनांदगांव. जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने के कारण खेती-किसानी की रफ्तार प्रभावित…
ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम :…
सहकारिता विभाग में 613 पदोन्नति भोपाल सहकारिता विभाग में पदोन्नति नियम 2025 के तहत 15…
छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार छत्तीसगढ़ भारत…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण और जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से…
बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब भट्टी…