मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए गुलमोहर, करंज और हरसिंगार के पौधे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में हेल्पिंग हैंड्स संस्था के प्रतिनिधियों के साथ गुलमोहर, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए। संस्था के राहुल शर्मा, श्रीमती सारिका चतुर्वेदी, सुअवी उदेनिया और बालक आस्तिक पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। संस्था गरीब बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं की जिम्मेदारी ले रही है। जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाएँ तथा नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही संस्था, स्वच्छता और पौध-रोपण जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय है।

 

See also  दतिया उपचुनाव में 71.44% मतदान, पिछली बार से 9% कम; कांग्रेस ने लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *