CG : नक्सली बेटे की मौत के बाद मां की अपील, सरेंडर करने कहा

बस्तर। छत्तीसगढ़ में आतंक का पर्याय बन चुके नक्सलियों के खिलाफ साय सरकार के आने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले ही केंद्र सरकार ने बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का ऐलान कर दिया था। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार पिछले एक साल में 200 से अधिक नक्सलियों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। वहीं, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर करीब 1000 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर मोस्ट वांटेड नक्सली दामोदर की मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में दामोदर की मां हल्बी में बात करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि यहां की पुलिस या सरकार आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने की भी अपील की है। बता दें कि दामोदर की मौत के बाद तेलंगाना और छत्तीसगढ़ नक्सलियों की मौजूदगी कम होती जा रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि ये वीडियो दामोदर की मौत से पहले का है।

See also  शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क पर ठेकेदारों को नोटिस, पीडब्ल्यूडी ने 15 दिनों में मांगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *