छत्तीसगढ़

CG : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही लगातार बढ़ोत्तर

48 घण्टे के भीतर खड़मा अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से 7 नवजात शिशुओं की गुंजी किलकारी

ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव होने से लोगों का बढ़ा विश्वास
 
गरियाबंद, कलेक्टर दीपक अग्रवाल के दिशानिर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में बढोत्तरी हो रही है। जिससे स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रति आम जनता का विश्वास भी बढा है, इसी विश्वास का प्रतिफल है कि जिले में अधिकांश प्रसव सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में हो रहे है। इसी संदर्भ में विकासखंड छुरा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़मा में 48 घंटे के अंदर नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से 7 नवजात बच्चों की किलकारियां गुंजी। इसके लिए चिकित्सा अधिकारियों एवं मेडिकल स्टाफ ने तत्परता एवं सजगता से कार्य करते हुए प्रसव कार्य को सम्पन्न कराने में योगदान दिया। प्रसव पश्चात प्रसूतियों सहित नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक टीकाकरण भी किया गया। सुरक्षित प्रसव के पश्चात प्रसूतियों के परिजनों ने बेहतर सेवाओं के लिए खुशी जाहिर करते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि जिले में सभी लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन सजग एवं गंभीर है। इसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य संसाधनों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके फलस्वरूप लोग शासकीय अस्पतालों  में विश्वास के साथ आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे है।

      सीएमएचओ डॉ. गार्गी यदु पाल ने बताया कि स्वास्थ्य टीम के सक्रिय योगदान से खड़मा के पीएचसी में 7 गर्भवती महिलाओं का नॉर्मल डिलीवरी कराया गया। जिसमें ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्टॉफ एवं मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने स्वास्थ्य विभाग तत्पर एवं सजग है। लोगों को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से हर संभव स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। इससे जिलेवासी निश्चित रूप से लाभान्वित हो रहे है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सकों, स्टॉफ नर्सों सहित सभी कर्मचारियों और मितानिनों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है।

kgnews

Recent Posts

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

22 minutes ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

1 hour ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

1 hour ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

2 hours ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

2 hours ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

2 hours ago