केंद्रीय मंत्री गडकरी को कॉरिडोर निर्माण में हो रहे विलंब से राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कराया अवगत

भोपाल
भोपाल के नर्मदापुरम मार्ग पर सुचारू आवागमन के लिए मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा भेंट करने के बाद संबंधित अधिकारियों को उक्त आशय के निर्देश दिए। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने 22 जनवरी को नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय मंत्री गडकरी के निवास पर उनसे भेंट कर कॉरिडोर के निर्माण में हो रहे विलंब की जानकारी से अवगत कराया।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, यह कार्य जिस गति से होना चाहिए उस गति से नहीं हो रहा है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से कॉरिडोर के निर्माण कार्य को एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण) से शीघ्र कराए जाने का अनुरोध किया। कॉरिडोर के आभाव में इस क्षेत्र में आवागमन में हो रही दिक्कतों और सड़क दुर्घटनाओं की ओर केन्द्रीय मंत्री गडकरी का ध्यान आकृष्ट कराया।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को राज्य मंत्री श्रीमती गौर के द्वारा दिए गए अनुरोध पत्र पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर मार्ग का निर्माण शीघ्र होगा।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने रत्नागिरी तिराहे से सिंधिया तिराहा (एयरपोर्ट तक) साढ़े 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या नगर बायपास मार्ग का निर्माण के स्वीकृत करने पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क रत्नागिरी तिराहे से सिंधिया तिराहा (एयरपोर्ट तक) के निर्माण की स्वीकृति और मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर निर्माण से भोपाल महानगर के एक बड़े हिस्से की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से यातायात सुगम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

1 hour ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

2 hours ago
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…

2 hours ago
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…

3 hours ago