छत्तीसगढ़

CG : 2 दिन मांस-मटन की बिक्री पर रोक, आदेश जारी…

रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। रायपुर नगर निगम ने 26 जनवरी और 30 जनवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन विक्रय की सभी दुकानों को बंद रखने के संबंध में आदेश प्रसारित किया है। इन दोनों दिवसों में किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर जप्ती के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाएगी। गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर रायपुर नगर निगम के सभी जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वच्छता निरीक्षक मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे। इसके लिए उन्हें अपने-अपने जोन में मांस-मटन की दुकानों के सतत पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

रायगढ़। ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला…

3 minutes ago
CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ…

7 minutes ago
CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे.…

11 minutes ago
CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की…

20 minutes ago
CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

जगदलपुर। शहर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम…

25 minutes ago
CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

रायपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों…

32 minutes ago