राजनांदगांव| पश्चिमी विक्षोभ के तीन अलग-अलग सिस्टम से तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31. 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15.3 पर पहुंच गया है। इससे जिले में पड़ रही ठंड कम हो गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि यह स्थिति 24 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड लगभग गायब हो जाएगी, वहीं दिन औसतन गर्म रहेगा। 26 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उसके आसपास मौजूद है। दूसरा चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण हरियाणा और उसके आसपास विस्तारित है। तीसरा पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में स्थित है। इस सिस्टम की वजह से ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
