उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का किया निरीक्षण

 इंदौर
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तथा मरीजों की संतुष्टि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपना कर्तव्य पूरी सावधानी और सेवाभाव के साथ निभाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आई अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन किया। साथ ही अपने आँखों की जाँच भी करायी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में डॉक्टर्स से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोडी, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई के चिकित्सकगण उपस्थित थे।

 

See also  भोपाल गैस त्रासदी के 40 साल बाद फिर होगी यूनियन कार्बाइड परिसर की वैज्ञानिक जांच, मिट्टी-पानी में खोजे जाएंगे जहरीले तत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *