दुर्ग। स्टेशन रोड स्थित कर्नाटका बैंक शाखा में 86.33 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन को देखते हुए बैंक में संचालित 111 खातों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर मोहन नगर पुलिस ने सीज किया था। मोहन नगर पुलिस ने धारा 317 (2), 317 (4), 318 (4), 61 (2) (ए) के तहत अपराध दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस के अधिकारी खाता सीज किए गए सभी खाताधारकों को मूल दस्तावेज के साथ थाने में उपस्थित होने का आदेश जारी किया था। मोहन नगर थाना में पुलिस खाताधारकों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कुछ संदेहियों को पूछताछ में लिया गया है और आगे जांच की जा रही है। बताया जाता है कि चार महिला और आठ पुरुष संदेह के दायरे में आए हैं। और भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों देशभर के अलग-अलग राज्य में कई साइबर ठगी के केस हुए हैं, वहां से ठगी के लगभग 86.33 लाख रुपए कर्नाटका बैंक की स्टेशन रोड स्थित शाखा के 111 बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। इस मामले की जांच भारत सरकार गृह मंत्रालय के पोर्टल बैंक के जरिए भी की जा रही है।
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…
- नशा मुक्ति थीम के साथ आयोजित हुआ शिविर, 1224 आवेदन हुए प्राप्त - समाधान,…
- ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण - स्वच्छ…