खड़गे चहाते है भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंचने से पहले “गद्दार”मामला सुलझ जाए

इंदौर

सचिन पायलट के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गद्दार वाले बयान ने कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है। मध्यप्रदेश के बाद भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में प्रवेश करना है। आलाकमान चाहता है कि यात्रा राज्य में प्रवेश से पहले यह मामला सुलझ जाए। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन अपने दूत राजस्थान भेज रहे हैं, जो अशोक गहलोत और सचिन पायलट से मुलाकात करेंगे।  इस बीच राजस्थान कैबिनेट में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा है कि 80 फीसदी विधायक सचिन पायलट के साथ हैं। अशोक गहलोत इसलिए बने हुए हैं, क्योंकि उन पर पार्टी आलाकमान का हाथ है।

See also  जबलपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने पीपल के वृक्ष मझौली में लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *