राहुल ने चलाई साइकिल, भारत जोड़ा यात्रा में आज फिर से मोदी-मोदी के नारे लग गए

इंदौर

राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा में आज फिर से मोदी-मोदी के नारे लग गए, इससे पहले रविवार की शाम को भी राजबाड़े पर हुई सभा में भी यही नारे लगे थे। ये नारे आज सांवरे रोड के मॉडर्न चौराहे के पास दो युवकों ने लगाए। राहुल गांधी ने इन दोनों युवकों को देखकर कहा कि इन्हें बुलाओ,तब तक दोनों युवक भाग चुके थे। वहीं राहुल गांधी ने आज यहां पर साइकिल भी चलाई। इसके बाद वे साइकिल चलाने वालों से भी मिले। इस दौरान उनके साथ जीतू पटवारी ,संजय शुक्ला भी चल रहे थे।

इससे पहले आज यात्रा बड़ा गणपति मंदिर से शुरू हुई। सांवेर की ओर बढ़ी। यात्रा जिंसी चौराहा, किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहे पर पहुंची। इस दौरान यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से यात्रा आगे बढ़ते हुए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के घर के सामने से होते हुए बाणगंगा तरफ पहुंची। संजय शुक्ला के घर के आसपास भी राहुल गांधी और उनकी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा लवकुश चौहरो से होते हुए अरविंदो हॉस्पिटल होते हुए आगे बढ़ी। राहुल गांधी रेवती रेंज पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों से भी मिले। करीब पांच मिनट तक उन्होंने इन जवानों से बातचीत की। यात्रा का लंच ब्रेक संजय शुक्ला के फॉर्म हाउस पर हुआ। यहीं पर राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता की।

अब उज्जैन में यात्रा का होगा विश्राम
पहले यह तय था कि यात्रा एक दिन का इंदौर में विश्राम करेगी, लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलावा हो गया है। यात्रा एक दिन का विश्राम अब उज्जैन में करेगी। राहुल गांधी मंगलवार को उज्जैन पहुंच जाएंगे। जहां पर उनकी विशाल सभा भी होगी। इसके अगले दिन यानि बुधवार को उनकी यात्रा का विश्राम दिन होगा।

See also  ग्वालियर नगर निगम के बेड़े में जुड़ेंगे 29 नए टिपर, 286 होगी वाहनों की संख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *