रीवा
ग्राम पंचायत पहाड़ी नरपत सिंह में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने आम जनों से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनों की समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कहीं।         

उन्होंने ग्राम पंचायत में नए पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन, एवं सामुदायिक भवन निर्माण कराए जाने तथा आदिवासी बस्ती में हैंडपंप लगवाए जाने सहित अन्य आवश्यक कार्यों की पूर्ति के प्रयास किए जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश में गरीबों की सरकार है यहां प्रत्येक नागरिकों का ध्यान रखा जाएगा और सभी के हितों के लिए जो भी कार्य होंगे किये जायेंगे। कार्यक्रम में अनिल तिवारी, सतेंद्र सिंह, प्रसून द्विवेदी, सरपंच पहाड़ी निरपति सिंह सहित ग्रामवासी तथा पुष्पेन्द्र गौतम उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *