राजधानी दिल्ली में आयोजित सेकंड नेशनल सम्मिट ऑन लीडरशिप इन पॉजिटिविटी कार्यक्रम में सहभागी बनी धार की सुश्री छवि तिवारी

धार
गत दिनों राजधानी दिल्ली में सोसाइटी  फॉर पॉजिटिव इनीशिएटिव  द्वारा आयोजित 2nd नेशनल सम्मिट ऑन लीडरशिप इन पॉजिटिविटी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद तथा विशिष्ट अतिथि उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं मानवाअधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अरुण मिश्रा थे ।

यह कार्यक्रम गत 2 वर्षों से सोसायटी फॉर पॉजिटिव इनीशिएटिव के प्रेसिडेंट श्री पॉजिटिव ऋषि कुमार एवं मार्गदर्शक श्री डॉ ज्ञानेश्वर मुले के द्वारा किया जा रहा है , इस कार्यक्रम के आयोजन में राजा भोज की नगरी धार शहर से सुश्री छवि तिवारी ( फाउंडिंग मेंबर ) की सराहनीय सहभागिता रही , सुश्री छवि तिवारी के साथ श्री अंशुल अलग ( फाउंडर ), सुश्री भूमिका बघेल ( फाउंडिंग मेंबर ) व उनकी संस्था काउंसिल ऑफ रॉयल रूट्स का प्रतिवर्ष सहयोग रहा है ।

 इस गरिमामय समारोह में दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्रबुद्धे उपस्थित रहे ,वही विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने भाग लिया । समारोह में श्री अमिताभ कांत तत्कालीन सीईओ नीति आयोग, एयर मार्शल श्री अजीत शंकरराव भोसले, श्रीमती मीनाक्षी लेखी मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर एक्सटर्नल अफेयर एंड कल्चर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

आदिवासी बहुल धार जिले से निकलकर उच्च शिक्षारत सुश्री छवि तिवारी ने अल्प समय में ही राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेकर ना केवल धार जिले का नाम गौरवान्वित किया बल्कि अपनी संस्था काउंसिल ऑफ रॉयल रूट्स के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए उसे भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने की सार्थक पहल की है ।

See also  वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा; जबलपुर से भोपाल तक मिली प्रॉपर्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *