मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान: 9 को छिंदवाड़ा में संभाग स्तरीय कार्यक्रम

सभी पंचायतों में होंगे हितलाभ वितरण
छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ के अंतर्गत 9 दिसंबर को छिंदवाड़ा में संभाग स्तरीय कार्यक्रम है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं हितलाभ वितरण के संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जनसेवा अभियान के अंतर्गत 9 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति एवं हितलाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधितों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के स्वीकृति पत्रक एवं हितलाभ तैयार रखें तथा कार्यक्रम में वितरण कराएं।

 श्रीमती सिंह ने कहा कि 9 दिसंबर के पूर्व सभी पंचायतों में जनसेवा अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों की स्वीकृतियों को भेजें तथा इन्हें पोर्टल पर दर्ज कराने की तैयारी भी पूर्ण करें। उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग को कृत्रिम अंगों की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार श्रम विभाग, खाद्य विभाग, राजस्व प्रकरण, केसीसी, पथ विक्रेता योजना से जुड़ी स्वीकृतियों को तैयार कर वितरण कराने के निर्देश दिए।

आयुष्मान पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक में सभी सीईओ जनपद एवं सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि आयुष्मान पंजीयन में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि पंजीयन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगरीय क्षेत्र में 15 दिसंबर तक पंजीयन का कार्य पूर्ण कराएं अन्यथा नगरपालिका अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकी जाएगी।

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में तेजी लाएं
 श्रीमती सिंह ने सभी एसडीएम, बीईओ, एसी ट्राईबल, महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी एसडीएम एवं एसी ट्राईबल अपने क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए जानकारी दें तथा पात्र नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाएं। कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर फोकस करें। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि पात्र नवसाक्षर एवं किशोरी बालिकाओं को भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध मंे जानकारी देते हुए फॉर्म भरवाएं।

See also  भोपाल मेट्रो की कमाई पर संकट, 7 दिन के खर्च की भरपाई में लग सकते हैं 100 दिन; यात्री अब भी कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *