मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पौधे लगाए

  • सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में स्मार्ट उद्यान में आज समाजसेवी और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ कदम, कचनार और सारिका इंडिका के पौधे रोपे। कुशाभाऊ ठाकरे फाउंडेशन के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विन कुमार उपाध्याय, अंशुल तिवारी, अभिलाष ठाकुर, संबल झा, अर्पण सक्सेना और सूर्यकांत चतुर्वेदी ने भी पौध-रोपण किया। फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा के अनेक कार्यों के साथ बौद्धिक विमर्श भी किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल के वार्ड 55 की पार्षद श्रीमती अर्चना परमार ने भी पौध-रोपण किया। सर्वजितेन्द्र परमार, नारायण सिंह परमार और सूरज परमार भी उपस्थित थे। इन्दौर के निक्की राय ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। उनके साथ सर्वधनंजय, लोकेश कोल, अक्षय जोशी एवं सन्नी गवली उपस्थित थे। प्रशांत जायसवाल, श्रीमती पूजा जायसवाल और कार्तिकेय जायसवाल ने भी पौध-रोपण किया। दो वर्षीय बालक कैवल्य भी अपने परिजन के साथ पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण के लिए आए सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ दी।

 

See also  भोपाल में रैगिंग विवाद ने पकड़ा तूल: कैफे में समझौते के नाम पर पिस्टल तानी, कॉन्स्टेबल को भी धमकाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *