छत्तीसगढ़

CG : लखमा की रिमांड समाप्त, आज फिर होगी कोर्ट में पेशी

रायपुर । शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री कवासी लखमा की मंगलवार को न्‍यायिक रिमांड खत्‍म हो रही है। आज उन्‍हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि अभी उन्‍हें जेल में ही रहना पड़ेगा। कोर्ट उनकी रिमांड अवधी बढ़ा सकती है।

बता दें कि शराब घोटाला में तीन दौर की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने 15 जनवरी को पूर्व मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। ईडी ने पहले सात दिन की रिमांड ली थी। 21 जनवरी को रिमांड की अवधी पूरी होने पर लखमा को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने लखमा को 14 दिन की न्‍यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। न्‍यायिक रिमांड की समय सीमा आज पूरी हो रही है।

उल्‍लेखनीय है कि करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाला में ईडी अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, निरंजनदास, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह, विदु गुप्‍ता, त्रिलोक सिंह ढिल्लों समेत कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में ईडी आरोपियों की दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की सपंत्‍ति‍ अटैच कर चुकी है। इसमें अनिल टुटेजा की 15.82 करोड़ रुपये की संपत्‍ति‍ शामिल है। अनवर ढेबर की 116.16 करोड़, विकास अग्रवाल की 1.54 करोड़, अरविंद सिंह की 12.99 करोड़, अरुण पति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ के साथ त्रिलोक सिंह ढिल्लों की 28.13 करोड़, नवीन केडिया की 27.96 करोड़, आशीष सौरभ केडिया/ दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 1.2 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…

14 minutes ago
CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…

22 minutes ago
CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…

29 minutes ago
CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

CG : वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण …

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…

43 minutes ago
CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

CG : लिपिक ने विधवा महिला से नहीं मांगी रिश्वत, अधिकारी ने आरोप को बताया निराधार …

गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…

48 minutes ago
CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

CG : 86 ट्रेनें बहाल, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत …

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच…

53 minutes ago