सिकल सेल एनीमिया कैंप का निशुल्क आयोजन          

          
धार
निसरपुर में मालवीय क्लीनिक पर डॉ गणेश चंद्र मालवीया एवं डॉ विकास बौद्ध जावरा द्वारा सिकल सेल एनीमिया शिविर का आयोजन रखा गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या मैं मरीजों ने आकर उपचार करवाया डॉ विकास बौद्ध एवं डॉक्टर गणेश चंद्र मालवीय के अनुसार हमारे द्वारा दी गई होम्योपैथिक दवाइयों से इस अनुवांशिक गंभीर बिमारी से पीड़ित बार-बार असहनीय दर्द एवं ब्लड चढ़ाने की परेशानी से बच जाता है साथ ही महंगे इलाज से भी छुटकारा मिल रहा है।

मालवीय क्लीनिक निसरपुर में पिछले 7 वर्षों से सिकल सेल के हजारों की संख्या में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल राजस्थान एवं उड़ीसा के मरीज आकर अपना इलाज ले रहे हैं। मरीज का लगातार होम्योपैथी दवा लेने से बीमारी का प्रतिशत भी दिनोंदिन कम होता जाता है। इस शिविर के माध्यम से राज्यपाल महोदय के नाम से एक ज्ञापन बनाया गया जिसमें सिकल सेल के मरीजों को सरकार द्वारा लाभ उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया कहीं परिवार में चार से  5 मरीज सिकल सेल से ग्रस्त ऐसे में उनके पोषण एवं इलाज में आर्थिकपरेशानियां आती है प्रेरणादाई सामाजिक संस्था के माध्यम से इस शिविर का आयोजन किया गया था।

See also  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जन आंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *