छत्तीसगढ़

CG : बीएसपी कर्मचारी तपन चक्रबर्ती ने बॉलीवुड फिल्म के लिए गाये नये गीत

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में विगत 34 वर्षों से अपनी सेवा देने वाले तपन कुमार चक्रबर्ती इंस्ट्रुमेंटेशन विभाग में कार्यरत हैं, जो एक प्रतिष्ठित, अनुभवी कलाकार और पाश्र्व गायक हैं। कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ वे संगीत के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और अपनी आवाज़ से दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बना चुके हैं। तपन ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से न केवल अपने शहर भिलाई, बल्कि पूरे भारत में अपनी पहचान बनाई है।

वे विभिन्न शहरों में अपनी सुमधुर आवाज से श्रोताओं का दिल जीत चुके हैं और कई पुरस्कारों से सम्मानित भी हो चुके हैं। तपन कुमार ने हाल ही में मुंबई में एक म्यूजिक एल्बम ‘जोगियाÓ में बतौर पाश्र्व गायक अपना गीत रिकॉर्ड किया है। इस एल्बम में तपन के साथ बॉलीवुड की गायिका पामेला जैन ने भी अपनी आवाज़ दी है। यह एक कर्णप्रिय गीत है जिसे बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार राजेश शर्मा ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल गीतकार शहाबुद्दीन अलवी ने लिखे हैं।

यह गीत अब विभिन्न ऑडियो प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है, और इसका वीडियो फॉर्मेट होली तक रिलीज होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, तपन कुमार चक्रबर्ती ने हाल ही में बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म के लिए सुप्रसिद्ध गायक दिव्य कुमार स्त्री-2 फेम के साथ एक युगल गीत रिकॉर्ड किया है। इस गीत को भी राजेश शर्मा ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल गीतकार रंधीर सिंह ने लिखे हैं। राजेश शर्मा ने तपन की प्रतिभा को कई तरीकों से परखा और पूरी तरह से आशवस्त होने के बाद उन्हें मुंबई आने का निमंत्रण दिया। ‘जोगियाÓ एल्बम में तपन के गाए गीत से प्रभावित होकर, राजेश शर्मा ने तपन को दिव्य कुमार के साथ एक बड़ी फिल्म में गीत रिकॉर्ड करने का अवसर प्रदान किया।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago