महू के पास ट्रैवलर और टैंकर की टक्कर में 6 की मौत, 17 घायल, महाकाल दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे तीर्थयात्री

महू
 मानपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6  लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना लगते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि 2:30 बजे की है. दुर्घटनाग्रस्त हुई टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्री कर्नाटक के रहने वाले हैं, जो उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे.

मानपुर भैरव घाट के पास की घटना

मानपुर पुलिस के अनुसार मानपुर भैरव घाट में करीब ढाई बजे टेंपो ट्रैवलर आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी. इस घटना में ट्रैवलर में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं टक्कर से पहले ट्रैवलर वाहन ने पास से गुजर रहे दो बाइक सवारों को भी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई. इसके अलावा ट्रैवलर में बैठे 10 लोग जिनमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए. 6  में से 2 मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

ट्रैवलर के उड़े परखच्चे, मृतकों में दो एमपी से

मानपुर थाने के एएसआई रवि ने बताया, '' ट्रैवलर और ट्रक के टक्कर से पहले ट्रैवलर ने बाइक को टक्कर मारी थी. इसमें मध्यप्रदेश के सेंधवा निवासी शुभम और धरमपुरी निवासी हिमांशु की मौत हो गई है. वहीं ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की मौत हुई है. उनकी भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.'' पुलिस के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर वाहन के परखच्चे उड़ गए. इसमें सवार सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले हैं. घायलों का उपचार इंदौर के एम वाय अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हादसे में ये 15 घायल

    सविता पत्नी तुकाराम, 40 साल
    सुभाष रेन, 35 साल
    शीतल रामचंद्र, 27 साल
    तीरथ पिता रामचंद्र, 48 साल
    श्रुति पति अमर, 32 साल
    भाव सिंह, 36 साल
    शिव सिंह पिता श्रीकांत, 31 साल
    बबीता पति फकीरा, 56 साल
    राजू, 63 साल
    मालवा पति कृष्णा, 60 साल
    सुनीता पति श्रीकांत, 50 साल
    प्रशांत, 52 साल
    शंकर, 60 साल
    लता, 62 साल
    बांगल वडियप्पा, 55 साल

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Accident

Recent Posts

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

11 minutes ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

41 minutes ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

46 minutes ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

56 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

1 hour ago
गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…

1 hour ago