रायसेन जिले में कार और ट्रक की टक्कर , हादसे में 3 युवकों की मौत

रायसेन

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां कार और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण रोड एक्सीडेंट में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई है. भोपाल-नर्मदापुरम मार्ग पर केरी मोड़ बरखेड़ा के पास ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि राजस्थान के नागोद के रहने वाले तीनों युवक छत्तीसगढ़ जा रहे थे.

भोपाल-नर्मदापुरम मार्ग पर केरी मोड़ के पास उनकी गाड़ी ट्रक से टकराई गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. ओबैदुल्लागंज थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.

See also  फर्जी पासपोर्ट कांड में बड़ा खुलासा, 130 नए संदिग्ध पासपोर्ट जांच के घेरे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *