धमतरी : शिक्षार्थी लाइसेंस बनाने के लिए शिविर 13 जनवरी को नगर पंचायत भखारा में

धमतरी : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग द्वारा चालक लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी जा रही है। इसके मद्देनजर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षार्थी लाइसेंस बनाने के लिए आगामी 13 जनवरी को नगर पंचायत भखारा में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित इस शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा शिक्षार्थी लाइसेंस बनवाने के लिए उपस्थित रहने की अपील जिला परिवहन अधिकारी ने की है। शिक्षार्थी लाइसेंस बनाने के लिए आधार कार्ड/मतदाता परिचय पत्र, आवेदक की जन्मतिथि सत्यापन के लिए पेनकार्ड/मार्कशीट, जिसमें जन्मतिथि अंकित हो, दो पासपोर्ट साईज के फोटो और आवेदक का 40 वर्ष पूरा होने की स्थिति में एमबीबीएस डॉक्टर से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लगाना होगा।                 

See also  CG : बलौदाबाजार में कारोबारी के ठिकाने में ED और आयकर विभाग का छापा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *