रायपुर । रायपुर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक युवक को कुचल दिया है। यह पूरा हादसा माना थाना इलाके के भटगांव में सड़क के मोड़ पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक रायपुर में तैनात फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी का भतीजा है। वह बाइक से एक फंक्शन अटेंड करने गांव जा रहा था, इस दौरान हादसा हुआ।
इस मामले में फिलहाल आरोपी हाईवा ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है। माना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भास्कर वर्मा (22) माना स्थित अपने घर से अपने गांव चिवरी जा रहा था। जहां उसे कोई फंक्शन अटेंड करना था। वह भटगांव के पास पहुंचा तो सड़क के टर्निंग पर दूसरी तरफ से तेज रफ्तार हाईवा आ रहा था। हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे युवक चपेट में आ गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु पोर्टल' आम नागरिकों के लिए वरदान…
भोपाल राज्य वित्त आयोग ने शुक्रवार को मंत्रालय में राजस्व विभाग, की समीक्षा बैठक ली।…
रायपुर महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक…
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाजनक, त्वरित एवं निर्बाध…