कोरबा। शादी कार्यक्रम में हल्दी की रस्म के दौरान देर शाम नशे में पहुंचे एक युवक का शव सुबह भवन के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मुड़ापार हेलीपेड के नजदीक एक समाजिक भवन में शादी कार्यक्रम चल रहा है। शनिवार को वहां हल्दी की रस्म थी, जहां देर शाम भीड़ के बीच एक युवक पहुंचा, जो नशे में था।
मेजबान परिवार ने मेहमान होने की सोचकर उसपर ध्यान नहीं दिया। युवक ने वहां खाना खाया और भवन के पास घूम रहा था। रविवार सुबह मेजबान परिवार के लोगों को भवन की दीवार के पास वह पड़ा हुआ नजर आया। नशे में सोने की सोचकर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बाद में जब देर तक वह नहीं उठा तो उसे उठाने का प्रयास किया गया, तब उसके मृत होने का पता चला। घटना की सूचना मानिकपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…