फुटबॉल प्रेमियों ने इतिहास बनाया अर्जेंटीना की जीत के साक्षी बने

खिलाड़ियों ने फुटबॉल फॉरमेशन और खेल के नियमों की शिक्षा ली।

धार
 स्थानीय महाराजा भोज ओलंपिक स्टेडियम किला मैदान धार पर  खेल प्रेमियों का जमघट जम गया था । फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप कतर 2022 का सीधा प्रसारण देखने के लिए संध्या  7:00 बजे से ही दर्शक दीर्घा  हाउसफुल हो गई थी। फाइनल मैच में  अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से पराजित किया सीधा प्रसारण का आयोजन मालवा क्लब जिला फुटबॉल संघ धार जिला अध्यक्ष सोनू रेस्टोरेंट प्राइम स्पोर्ट्स अकैडमी अल्वान  मालवा वेलफेयर सोसाइटी और डीसेंट स्पोर्ट्स धार द्वारा किया गया ।

फाइनल मैच के प्रारंभ होने के पूर्व शमशेर सिंह यादव ने धार स्टेट मध्य भारत मध्य प्रदेश के लिए धार की ओर से खेलने वाले सारगर्भित एवं रोचक जानकारियां देते हुए बताया कि किले के अंदर स्टेट टाइम में बैंड वादन हॉकी क्रिकेट फुटबॉल एथलेटिक्स खेलों की गतिविधियां धार राज परिवार की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती थी। जिसमें कैप्टन ध्यानचंद रूप सिंह जी शंकर लक्ष्मण मुस्ताक अली खान एमएम जगदाले सरवटे साहब आदि ने धार में खेलों में शिरकत की थी वहीं दूसरी ओर और स्पोलो खेल का आयोजन भी धार स्टेट के तथा अंग्रेज अधिकारियों के बीच आयोजित होते रहते थे। उधर रंजन क्लब द्वारा लॉन टेनिस बिलियर्ड्स और स्नूकर ब्रिज हेयर ब्रिज किस प्रदाय लगभग 2 दशक तक आयोजित की जाती रही जिसमें सर्वश्री जगदेव पंवार नारामदेव पटेल साहब डिंगणकर दादा तथा अमीरचंद चौधरी आयोजन संपन्न कराते थे। मध्य भारत से वर्तमान मध्यप्रदेश तक लगभग 40 वर्षों तक जिला ओलंपिक का आयोजन धार के इतिहास का साक्षी है।

See also  RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, 34 जिलों का नए सिरे से होगा बंटवारा; कटनी बनेगा नया विभाग

फाइनल मैच का सीधा प्रसारण के मुख्य अतिथि श्री आदित्य प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक धार थे विशेष अतिथि सीएसपी श्री देवेंद्र धुर्वे और श्री छोटू शास्त्री थे तथा अध्यक्षता श्री टोनी छाबड़ा द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत शमशेर सिंह यादव, सुभाष डेविड, सुंदर रायकवार, मनोज सिंह चौहान मोहित यादव गणेश खेर, रोहित कामदार, लेखराज मकवाना ,कृष्णा सुजान ,विजय यादव, दुर्गेश वर्मा और लखन भाटिया ने किया।

पवेलियन में लघु भारत का स्वरूप दिख रहा था। दर्शक दीर्घा में श्रीभीकम सिंह कुशवाह,निर्मल वाटर, ओमप्रकाश मकवाना, राजकुमार ठाकुर, अजय यादव ,धर्मेंद्र राठौर, मोरिस फ्रांसिस, अल्ताफ खान, सादिक खान, इकराम खान, तनवर सन्नू , विनोद यादव, नंदू चौधरी ,रमेश श्रीवास, विक्रम भूरिया और राहुल भाभर और अनेक खेल  संगठनों के सदस्य का विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *