बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा में वाहनों का घटेगा दबाव
रीवा
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन बेला-सिलपरा बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने बाईपास मार्ग में बनाये जा रहे पुलों के निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेला से सिलपरा बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा शहर में रिंग रोड के दोनों भाग पूरे हो जायेंगे।
जबलपुर तथा सतना की ओर से आने वाले एवं सीधी और सिंगरौली को जाने वाले वाहनों को बेला से सीधा मार्ग मिल जायेगा। बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा में वाहनों का दबाव घटेगा। यह बाईपास रीवा के साथ-साथ सीधी और सिंगरौली जिले के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की बाधा आने पर तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करायें। बरसात से पहले बाईपास सड़क का निर्माण में पूरा करायें।
राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…
- कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी गई समसामयिक सलाहराजनांदगांव । जिले में वर्तमान खरीफ…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…
बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…