छत्तीसगढ़

CG : घंटो तक रुकी वोटिंग, मत पत्र में निशान बदलने का गंभीर आरोप

कोरबा. छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. कोरबा जिले में सरपंच प्रत्याशी का छाप बदल जाने के कारण विवाद का मामला सामने आया है. सरपंच प्रत्याशी तिलोत्तमा काे ताला चाबी छापा मिला था. इसकी बजाय मत पत्र में कोई दूसरा निशान छाप दे दिया गया. इसके चलते मतदान केंद्र में विवाद हुआ, जिससे मतदान 2 घंटे तक बाधित रहा. पूरा मामला कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के चीता पाली गांव का है. सभी प्रत्याशी अपने-अपने मतदाताओं को मतदान के लिए पोलिंग बूथों में भेज रहे थे. तभी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही तिलोत्तमा नगेसिया को पता चला कि मतपत्र में उन्हें आवंटित ताला चाबी की बजाय कोई दूसरा निशान छपा है. अपने साथ धोखा हुआ मानकर तिलोत्तमा, उनके पति और समर्थक सभी आक्रोशित हो गए. सभी ने जमकर विरोध किया. इसके चलते लगभग 2 घंटे तक मतदान कार्य प्रभावित रहा.

kgnews

Recent Posts

CG : मत्स्याखेट के प्रतिबंध नियम का उल्लंघन, 25 हजार का जुर्माना …

CG : मत्स्याखेट के प्रतिबंध नियम का उल्लंघन, 25 हजार का जुर्माना …

बलौदाबाजार। वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण…

6 minutes ago
CG : ब्रेक फेल होने से ऑक्सीजन टैंकर पलटा, केशकाल घाट में हड़कंप …

CG : ब्रेक फेल होने से ऑक्सीजन टैंकर पलटा, केशकाल घाट में हड़कंप …

केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया।…

43 minutes ago
CG : बीजेपी नेता पर 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप, पीड़ित महिला ने मांगी इच्छामृत्यु …

CG : बीजेपी नेता पर 90 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप, पीड़ित महिला ने मांगी इच्छामृत्यु …

बिलासपुर। 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा…

48 minutes ago
CG : प्रार्थना नहीं, संस्कारों का पाठ है छत्तीसगढ़ सरकार का यह निर्णय …

CG : प्रार्थना नहीं, संस्कारों का पाठ है छत्तीसगढ़ सरकार का यह निर्णय …

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र, भोजन मंत्र, गायत्री…

54 minutes ago
CG : शक्कर सप्लाई करने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी …

CG : शक्कर सप्लाई करने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी …

रायपुर। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के…

1 hour ago
CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…

1 hour ago